Skip to main content

Music Masala

पांच साल की टेनिस खिलाड़ी विविकथा का वीडियो हुआ वायरल, अपने पैरेंट्स की तरह टेनिस खेलने की शौकीन इस बच्ची को देखकर राफेल नडाल ने की तारीफ

पांच साल की विविकथा विसाख एक बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी हैं। अपने घर में टेनिस खेलते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो ने टैलेंट हंट के दौरान टेनिस के महान खिलाड़ी राफेल नडाल और किया टीम का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। किया मोटर्स ने अपनी पोस्ट के माध्यम से सारी दुनिया में विविकथा के टैलेंट को पहुंचाया है।

राफेल नडाल ने अपने पर्सनल वीडियो में विविकथा के खेल कौशल की सराहना की है। उन्हें ये देखकर अच्छा लगा कि लॉकडाउन के दौरान भी विविकथा ने अपने घर में रहते हुए टेनिस की प्रैक्टिस जारी रखी। विविकथा की इस पोस्ट को लोगों की खूब तारीफ मिल रही है। नडाल और किया ने विविकथा के लिए कुछ खास उपहार भी भेजे। विविकथा कोरोना का असर कम होने के बाद एक बार अपने फेवरेट खिलाड़ी राफेल से मिलना चाहती हैं।

विवकथा के पापा इतनी कम उम्र में अपनी बेटी की शोहरत देखकर बहुत खुश हैं। वे कहते हैं ''अगर इसी तरह महान खिलाड़ियों द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया जाए तो उन्हें आगे बढ़ने और कड़ी मेहनत करने का प्रोत्साहन मिलता है''। विसाख खुद टेनिस के पूर्व स्टेट जूनियर चैंपियन रह चुके हैं। वे टेनिस के सर्टिफाइड कोच भी हैं।

विसाख की उम्र 34 साल है। विविकथा की मां भी टेनिस खेलती हैं। अपने पैरेंट्स को टेनिस खेलता देख विविकथा की रूचि इस खेल के प्रति बढ़ी। राफेल नडाल ने विविकथा को अपने वीडियो में कहा - ''हैलो विविकथा, आप कैसी हो? मैंने वीडियो में टेनिस के प्रति तुम्हारी लगन देखी। तुम्हारे खेलने का अंदाज लाजवाब है और वो भी तब जब तुम्हारी उम्र सिर्फ 5 साल है। इसलिए मैंने और किया ने तुम्हारे लिए कुछ गिफ्ट भेजे हैं ताकि तुम अच्छा खेलने के लिए प्रोत्साहित हो''।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Video of five-year-old tennis player Vivikatha goes viral, Rafael Nadal praises this girl, who is fond of playing tennis like her parents


from Dainik Bhaskar https://bit.ly/3indKRO

Comments

Popular posts from this blog

Justin Bieber addresses sexual assault allegations with receipts, plans to take legal action

Singer Justin Bieber has released a bunch of hotel receipts and email screenshots to address the sexual assault allegation claim against him which was shared on Twitter on June 20 by an anonymous user. On Saturday evening, a Twitter user under the name Danielle alleged that she was sexually assaulted by Justin Bieber in 2014 when he was 20 years old and she was 21.  In the post, she alleged that she and her friends were invited to Bieber's hotel while she was in Texas and that she was sexually assaulted without consent. She did not reveal the identity of her friends. Later on, the tweet and the account were later deleted from Twitter. "I don't normally address things as I have dealt with random accusations my entire career but after talking with my wife [Hailey Baldwin] and the team I have decided to speak up on an issue tonight," Justin Bieber shared a series of tweets in which he addressed the allegations. In the tweets, he mentioned he was with his then-girlfrie...